बड़हरिया: खाद्य सुरक्षा समूह की महिलाओं को सिखायी गयी मशरूम तैयार करने की विधि

परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के बड़हरिया प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा गांव में आत्मा के सौजन्य से गठित अंंबे महिला खाद्य सुरक्षा समूह की अध्यक्ष लालसा देवी के घर एटीएम सतीश सिंह, रवि शंकर सिन्हा व उन्नति मशरूम केंद्र के कुणाल कुमार की देखरेख में ओयस्टर मशरूम की खेती की शुरुआत करायी गयी. इस मौके पर एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि मशरूम बिना भूमि की खेती है. इसे अंधेरे कमरे में उगाया जाता है.इसे शाकाहारी मांंस भी कहा जाता है. इसे बनाने की विधि बताने के क्रम में एटीएम श्री सिंह ने बताया कि सबसे पहले गेहूं के भूसे को गर्म पानी में उबालकर छाना जाता है. फिर उसे छायादार जगह पर बिछाकर सुखाया जाता है. फिर पांंच किलोग्राम के पॉलीथिन में चार से पांच इंच भूसा डालकर दबाकर उसके ऊपर मशरूम का बीज (स्पान) चारोंं तरफ छिंंट दिया जाता है.

फिर भूसे की तह बनायी जाती है. इस प्रकार पांच सतह बनाकर ऊपर से दबाव देकर कस कर बांध दिया जाता है. वहीं बैग में 15 जगह होल कर दिया जाता है.पुनः सिक्सर नुमा बनाकर टांगा दिया जाता है.एटीएम श्री सिंह ने इसका प्रैक्टिकल करके दिखाया.वहीं उन्नति मशरूम केंद्र कृषक हित समूह के संचालक कुणाल कुमार ने मशरूम की खेती के बारे मेंं विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने मशरूम के बाई प्रोडक्ट के बारे मेंं जानकारी भी दी. मशरूम बैग तैयार करने समय सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, रवि शंकर सिन्हा, उन्नति मशरूम केंद्र कृषक हित समूह के कुणाल कुमार,लालसा देवी, गायत्री देवी, बसंती देवी, नीलम देवी, सुशील देवी,रिंकी देवी आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026