परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी बाजार में लगने वाला जाम आमजन के लिए मुसीबत का अंबार बनता जा रहा है.बुधवार की दोपहर एक बार फिर मुख्य पथ जाम हो गया. हालात ऐसे हो गए कि पैदल भी चलने वाले लोग नहीं निकल पा रहे थे. इस जाम का मुख्य वजह स्थानीय व्यवसायीयों द्वारा मुख्य पथ का अतिक्रमण करना है. यदि प्रशासन द्वारा इसको हटवाया भी जाता है तो पुनः व्यवसायी प्रशासन के जाने के बाद उस पर अवैध कब्जा कर लेते है.
जाम का दूसरा मुख्य कारण टेंपो चालकों द्वारा मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़ा करना है. जाम के अन्य कारणों में बाजार आनेवाले लोगों द्वारा बेतरतीब वाहनों का खड़ा करना है,स्थानीय लोग कहीं भी अपनी गाड़ी खड़ी कर खरीददारी के लिए निकल जाते है.स्कूल,कोचिंग के छुट्टी के समय मुख्य पथ पर बच्चों की भारी भीड़ हो जाती है. जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.वैसे भी जाम लगने से कई प्रकार की दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है.यदि कभी कोई एम्बुलेंस चालक मरीज को लेकर फंस जाता है तो परिजनों की व्यथा देखने योग्य होती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…