✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
बड़हरिया थाना क्षेत्र के धर्म परसा गांव के समीप बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बड़हरिया पीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान गोपालगंज जिले के बथुआ गांव निवासी धीरज के रूप में की गई।
घटना के संबंध में घायल के साथ मौजूद महिला ने बताया कि हम लोग अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से अपने गांव बथुआ जा रहे थे। अभी हम लोग धर्म परसा गांव के समीप ही पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, इसमें मैं सड़क के किनारे गिर गई और धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया है। धीरज को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…