सिवान में हत्या व लूट मामले में टाप 10 बदमाशों में शामिल झींगना एवं अंगद मिश्रा हुआ गिरफ्तार

✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घटना में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आंदर थाना क्षेत्र के भरौली निवासी सुजीत कुमार बिंद, अजीत कुमार उर्फ अमर बिंद उर्फ बाबू, सराय ओपी क्षेत्र के मखदुम सराय निवासी विक्रमजीत गुप्ता उर्फ झींगना, पचरूखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी अंगद मिश्रा एवं नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अमरेंद्र पटेल है।

पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के दौरान प्रयोग एक कारबाइन, चार मैगजीन, आठ गोली, एक पिस्टल, दो कट्टा, एक बाइक, तीन मोबाइल, लूटा हुआ 111 ग्राम सोना, दो किलो 495 ग्राम चांदी, तीन किलो 570 गांजा एवं 64 पीस स्मैक का पुड़िया बरामद हुआ। मामले में प्रेसवार्ता कर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में अप्राथमिकी अभियुक्त सुजीत कुमार बिंद को जेवरात सहित इस घटना में शामिल अन्य सहयोगी बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया गया।

सुजीत के साथ जिले के टाप दस बदमाशों में शामिल विक्रम उर्फ झींगना तथा अंगद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के पास से हथियार, गोली एवं दुकान से लूटे गए सोना एवं चांदी के कुछ जेवरात बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से नगर थाना क्षेत्र के उड़ान एक्सप्रेस कुरियर कंपनी के कार्यालय से चार लाख 25 हजार रुपया की लूट की घटना का सफल उद्भेदन हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026