बड़हरिया: दो झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से नकद समेत एक लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में दो झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से 10 हजार नकद, अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं चार मवेशी भी झुलसने से घायल हो गए। वहीं घर में सोए एक महिला समेत चार बच्चों को लोगों ने बचा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैन छपरा निवासी कन्हैया महतो और अवधेश महतो के स्वजन मंगलवार की रात भोजन कर घर में सो रहे थे, तभी देर रात अचानक उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, 12 क्विंटल से अधिक अनाज, कपड़ा, चार चौकी, दो पलंग, दो साइकिल समेत एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में चार मवेशी में झुलस कर घायल हो गए। अगलगी की घटना के बाद स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तथा घर में सो रही महिला व बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला तथा आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

ग्रामीणों के प्रयास से बड़ी घटना होने से बची

थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में जिस तरह कन्हैया महतो एवं अवधेश महतो के घर में आग लगी पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्वजनों के आसपास के लोग अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए घर में सो रहे महिला व बच्चों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन उनकी संपत्ति नहीं बचा सके। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद कोइरीगांवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार ने पीड़ित परिजनों को ढाई हजार का सहायता राशि उपलब्ध कराया। वहीं बीडीसी मकसूद आलम ने खाने-पीने का सामान सहित तिरपाल मुहैया कराया। पीड़ित राजमती देवी ने सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026