आंदर: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव के समीप पिकअप की चपेट में बाइक सवार घायल शिक्षक तियांच निवासी रामकुमार सिंह की मौत पीएमसएीएच में इलाज के दौरान बुधवार को हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी डिंपी सिंह, पुत्री आर्य कुमारी,पुत्र प्रीतम कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्री तथा दो पुत्र है। ज्ञात हो कि नौ जनवरी को आंदर- तियर मुख्य मार्ग के जयजोर गांव के समीप पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तियांय निवासी शिक्षक रामकुमार सिंह घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। शिक्षक के निधन पर मुखिया राजू साह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, बलिराम सिंह, मनु पाठक, केशव तिवारी, विनोद राय, जितेंद्र साह समेत आदि जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024