परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तरवारा रोड परमा मोड पर स्थित जय बजरंगबली हीरो एजेंसी में चोरों ने गुरुवार की रात गेट का ताला तोड़कर नकद 25 हजार 700, बाइक की 30 बैट्री, चार्जर, लैपटाप, मोबाइल समेत एक लाख से अधिक संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में एजेंसी मालिक भलुआ निवासी जितेंद्र सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे।
तभी गुरुवार की रात देर रात चोरों ने एजेंसी के गेट के हुंडी ताला सहित तोड़कर काउंटर पर रखा हुआ एचपी कंपनी का लैपटाप, चार्जर, बाइक की 30 बैट्री, रियलमी का एंड्राइड मोबाइल तथा नकद 25 हजार 700 रुपये चोरी कर फरार हो गए। जब शुक्रवार की सुबह मेरा चचेरा भाई मनीष कुमार सिंह स्टाफ राजेश प्रसाद के साथ एजेंसी पहुंचा तो एजेंसी का ताला टूटा हुआ तथा तथा काउंटर से सभी सामान गायब थे। चोरी गई सामानों की कीमत करीब एक लाख से अधिक है। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…