परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को व्यवसायियों की बैठक बाजार समिति के संयोजक अरविंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बदमाशों द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी मांगने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर उनमें रोष देखा गया। व्यवसायियों का कहना था कि आए दिन बदमाशों द्वारा व्यवसायियों ने रंगदारी, लूट आदि की घटना को अंजाम दिया जाता है, लेकिन पुलिस प्रशासन चुप बैठी रहती है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर स्थानीय प्रशासन इस पर कोई एक्शन नहीं लेती है, तो सारे व्यवसायी मिलकर अपने स्तर से एक्शन लेंगे। व्यवसायियों ने कहा कि बड़हरिया में हो रहे रंगदारी, लूट की घटना पर अंकुश लगाने के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में व्यवसायी एकरामुल हक, दामोदर साह, राजकिशोर साह, ओमप्रकाश पांडेय, उमाशंकर साह, सोनू कुमार, पंकज बर्णवाल, अशोक कुमार, विपिन प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…