✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बजाज एजेंसी के समीप स्थित आर्यन इंजीनियरिंग वर्कशाप (वेल्डिंग) दुकान का कर्कटनुमा छत तोड़कर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने वेल्डिंग मशीन, एक क्विंटल लोहा सहित कुल 50 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।
इस संबंध में दुकान मालिक कृष्ण शर्मा ने बुधवार को अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। कृष्णा शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर शंभोपुर चला गया था। जब बुधवार को दुकान पहुंचा तो दुकान का कर्कटनुमा छत टूटा हुआ था तथा दुकान से वेल्डिंग मशीन, एक क्विंटल राड गायब था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…