सिसवन: छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, अभिभावक ने स्कूल में किया हंगामा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक शिक्षक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ अश्लील हरकत किया। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने अभिभावक को दी। इसके बाद अभिभावक व ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंच हंगामा शुरू कर दिया तथा आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करने तथा गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव दलबल के साथ विद्यालय पहुंच मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन अभिभावक व ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। मामले को तूल पकड़ता देख किसी ने इसकी सूचना बीडीओ, सीओ को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ सूरज कुमार सिंह एवं सीओ सतीश कुमार मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर मामले शांत कराया।

बच्ची के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आरोपित शिक्षक ने पूर्व में विद्यालय की कई छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन छात्राएं लोकलाज के डर के कारण यह बात अपने घरवालों को नहीं बताती थी। घटना के संबंध में पीड़ित के स्वजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी पुत्री रोते हुए घर पहुंची। उसे रोता देख उसकी मां ने जब रोने का कारण पूछी तो उसने अपने विद्यालय के एक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र चौधरी पर अश्लील हरकत करने की बात कही। पूरी बात सुनने के बाद पीड़िता के स्वजन तथा आसपास के लोग विद्यालय पहुंचे तबतक आरोपित शिक्षक फरार हो चुका था। चैनपुर ओपी ने बताया कि आवेदन मिला है, प्राथमिकी कर आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026