बड़हरिया: दो घरों से आभूषण समेत सात लाख की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में भय का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचक गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों से आभूषण समेत सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस मामले में पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ितों में मोहर साह एवं भोला साह शामिल हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात लक्ष्मीचक निवासी मोहर साह एवं भोला साह के परिवार के सदस्य भोजन कर सो गए थे। तभी देर रात्रि चोरों ने मोहर साह के घर में पीछे से सेंधमारकर कमरे में प्रवेश कर गए। इस दौरान जिस कमरे में स्वजन सोए थे उसे कमरे को बाहर से बंद कर दिया और कमरे में रखे बक्सा, पेटी आदि तोड़कर उसमें रखे करीब साढ़े चार लाख के आभूषण तथा 50 हजार रुपये की चोरी कर ली।

जबकि चोरों ने मोहर साह के घर के कुछ दूरी पर स्थित भोला साह के घर में पिछले दरवाजे से प्रवेश कर गए तथा उनके घर से ढाई लाख के आभूषण एवं 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। बताया जाता है कि मोहर साह के घर की महिलाएं चिंता देवी एवं निशा देवी मंगलवार की सुबह कमरे में सामान बिखरा देखी तो शोर मचाना शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान भोला साह के घर में भी चोरी होने की सूचना मिली। इस घटना को ले काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हाे गई। पीड़ितों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थाल पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में सुंदरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयराम राम ने पुलिस प्रशासन से चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026