सिसवन: कचनार छठ घाट जर्जर, व्रतियों को होगी परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव के उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर है। इस पर जगह-जगह घास उग आए हैं। साथ ही कई जगहों सीढ़ी टूट गई है। छठ घाट पर कई जगह गड्ढे होने से छठ व्रतियों व उनके स्वजनों को गिरने का डर बना रहता है। घाट इतना खतरनाक है कि व्रतियों के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा छठ घाट की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की गई, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

छात्र नवयुवक नाट्य कला छठ पूजा समिति की ओर से हर साल व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, प्रकाश, साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन छठ घाट के जर्जर रहने पर सब फीका सा लगता है। छठ पूजा समिति के हरिशंकर भगत, हरेंद्र ठाकुर, राधेश्याम प्रसाद, विमलेश उपाध्याय ने बताया कि छठ घाट काफी जर्जर है। चंदे की राशि से इसकी मरम्मत करना मुश्किल है। अगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि चाहे तो छठ घाट की मरम्मत कर उसे समतल करके अनुष्ठान के लायक बना सकते हैं, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। इस संबंध में बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि स्थल निरीक्षण करने के बाद कुछ कह सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024