बड़हरिया: कालाजार दवा छिड़काव को ले कर्मियों का दल रवाना

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड के चिह्नित 32 गांवों में कालाजार दवा छिड़काव को ले कर्मियों का दल को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रभात कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर की देखरेख में रविवार को रवाना किया गया। कालाजार शिविर प्रभारी स्मृति रंजन वर्मा ने कहा कि कालाजार के विरुद्ध सिंथेटिक पारया थायराइड दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए 32 गांव चिह्नित किए गए हैं।

उन्हाेंने बताया कि सबसे पहले सदरपुर, बालापुर, महमूदपुर, दीनदयालपुर, सिसवा, बहुआरा, बड़हरिया गांव में छिड़काव किया जाएगा। जिस गांव में कालाजार के मरीज मिले हैं वहां हर हाल में दवा का छिड़काव करना है। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कालाजार दवा का छिड़काव 20 मार्च से नौ जून तक करने का आदेश प्राप्त है। इस मौके पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मी सुरेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार, सुभाष प्रसाद, सहायक छिड़काव कर्मी गोल्डन कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026