✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल की पहचान सहुली निवासी दीनानाथ महतो की पत्नी माया देवी तथा पुत्र रजनीश कुमार शामिल हैं। इस मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन अपने पट्टीदार अमन चौहान, दीपक चौहान, योगेंद्र चौहान, राजपति देवी एवं हीराकली देवी का आरोपित की है।
उसने आरोप लगाया है कि शनिवार को अपनी जमीन पर मकान बना रही थी तभी उक्त आरोपित गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडा, दाब एवं राड से हमला कर दिए। जब मुझे बचाने मेरा पुत्र आया तो वे सभी लोग उसे भी मारपीट कर घायल कर दिए। स्थानीय लोगों की मदद से हमलोगों का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…