परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य पथ स्थित बाबूहाता बाजार के समीप शनिवार की दोपहर तेज हवा के कारण एक पेड़ टूटकर विद्युत पोल पर गिर गया जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान उक्त जगह पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी। समाचार प्रेषण तक विद्युत विभाग के कोई कर्मी नहीं पहुंचा था। वहीं सड़क पर पेड़ व विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बहाल करने के लिए कर्मी लगे हुए थे। आवागमन व विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…