दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी मठिया गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए शनिवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर एनएच 531, दारौंदा बाजार होते हुए दारौंदा स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा पिपरा, मठिया, कोड़ारी खुर्द होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंची।
उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। वैशाली से आए आचार्य राजा मिश्रा के नेतृत्व में 11 ब्रह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ आरंभ हुआ। आचार्य ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 अप्रैल को हवन पूजा के साथ की जाएगी। इस मौके पर भावनाथ भारती, शेषनाथ भारती, दूधनाथ भारती समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…