बड़हरिया: शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा व दशहरा को ले शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने पूजा समिति तथा शांति समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश दिया। थानध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। अफवाहों से बचे। पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखा जाएगा।

हर चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। हर चौक-चौराहे पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी जिससे निगरानी करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल रखने वालों को अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक बताया। साथ ही पूजा पंडाल के समीप प्रकाश की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसआइ ज्ञानप्रकाश, एएसआइ एके गहलोत, जैनेंद्र कुमार मंडल, सुनील चंद्रवंशी, दामोदर जायसवाल, रिंकु तिवारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024