सिवान एसपी ने पुलिस पदाधिकारीयों संग की मासिक बैठक, दिए कई अति आवश्यक दिशा निर्देश

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एसपी कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों संग मासिक बैठक की। बैठक में कांडों की थानावार समीक्षा करते हुए एसपी ने कई थानों के थानाध्यक्षों को फटकार लगाई। वहीं लक्ष्य से कम कांडों का निपटारा करने वाले थानाध्यक्षों की भी क्लास लगाई। बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्ष को आगामी पर्व/त्योहार पर थाना क्षेत्र में चौकसी बरतने व पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। एसपी ने डीजीपी आरएस भट्टी से मिले निर्देशों को सभी पदाधिकारियों को बताया साथ ही इस पर काम करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद एसपी ने थाना में दर्ज कांडों का निपटारा,आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी, एसपी कार्यालय से भेजे गए जनता दरबार से संबंधित मामलों के निपटारा, घटित हत्या, लूट, चोरी, दुष्कर्म, दहेज हत्या आदि से संबंधित कांडों की भौतिक स्थिति को जाना। जिस थानाध्यक्षों ने लंबित कांडों को निपटारा बेहतर पाया उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही। हाल के दिनों में कई बदमाश जमानत पर छूटे हैं उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित वारंट व उसके निष्पादन तथा कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी ली। थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त, रोको टोको अभियान तथा शराब के विरुद्ध लगातार अभियान प्रभावी रूप से जारी रखने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026