बड़हरिया: प्रेमी युगल ने थाना परिसर में रचायी शादी, दोनों ने एक साथ जीने की खायी कसमें

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया आखिर प्रेम परवान चढ़ने पर अपना मुकाम हासिल कर ही लेता है. प्रेमी-प्रेमियों के बीच प्यार के चढ़ने के बाद एक दूजे के होकर रह गए.घर वालों के विरोध के बावजूद नीरज व प्रीति थाना परिसर स्थित भगवान शंकर के मंदिर के सामने एक दूजे के हो गए. उन्होंने भगवान शंकर को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध कर दांपत्य जीवन की शुरूआत की है.विदित हो कि बड़हरिया के कैलगढ़ जोगापुर गांव के युवक व युवती आपस में प्रेम करते थे व घर से फरार होने के चक्कर में थे.हालांकि वे फरार हो ही गए थे.तब तक घर वालों को इसकी भनक लग लगी व पुलिस को खबर किया गया. पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई व प्रेमी जुगल को पकड़कर थाने में लाया गया. काफी मान मनौवल के बाद दोनों परिवारों ने रजामंदी दे दी.

लेकिन ऊपर के मन से दिए हुए रजामंदी के बाद दोनों की शादी कराई गई. जानकारी के अनुसार जोगापुर गांव के गोरख प्रसाद के पुत्री प्रीति कुमारी व उसी गांव के राजेश कुमार के प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमी युगल आपसी रजामंदी से घर छोड़ने पर मजबूर हो गए. घर के लोगों ने विरोध किया व आसपास के लोगों ने पहरा बिठाया.फिर भी प्रेमी युगल नहीं माने और घर से फरार हो गए. जब सूचना घर वालों को मिली तो घर वाले बेचैन हो उठे. इस मामले में उन्होंने पुलिस की सहायता ली गई. दोनों को बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा अपने सहयोगियों के साथ दोनों को बरामद किया. अब मामला दर्ज करने को ही हुआ कि आपसी रजामंदी से दोनों परिवार शादी करने को राजी हो गए क्योंकि दोनों एक ही बिरादरी से आते थे. एक ही बिरादरी के होने के नाते दोनों परिवार के रजामंदी हुई. दोनों शादी के बंधन में बंध गए.जैसे ही दोनों परिवार शादी को रजामंद हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया रामबालक साह सहित कई लोगों की उपस्थिति में बड़हरिया थाना परिसर में भगवान भोलेनाथ के मंदिर के सामने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर शादी संपन्न हुआ.दोनों एक दूसरे को माला पहनकर सिंदुरदान किया व एक दूजे के हो गए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024