परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां नहर वाली सड़क पुल के पास से मंगलवार की रात्रि में तीन अपराधी को स्थानीय थाना की पुलिस छापेमारी करते हुए हथियार व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. वहीं दो अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सुचना के आधार पर थाना से एसआई अंजोर अकेला, मनीष कुमार तथा पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया. छापेमारी के क्रम में तीन अपराधियों को धर दबोचा गया.
गिरफ्तार अपराधियों के जांच पड़ताल में हथियार, गोली, 17 स्मैक की पुड़िया, दो बाईक व मोबाइल जब्त किया गया. थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में धनौती थाना के मोजाहिदा निवासी विजय शर्मा, बगड़ा लक्ष्मीपुर निवासी सदीम उर्फ शीबू व हुसैनगंज थाना के सहुली निवासी गोल्डन है. वहीं फरार अपराधियों में पचरुखी थाना के रसुलपुर निवासी जावेद आलम व दरौंदा थाना के बगौरा बाज़ार निवासी भोला सोनी है.अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…