परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा के पट्टी भलुआंं नहर पुल स्थित एक दुकान के दोनों ताला काटकर व ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात में जेनरेटर, कटर सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली.विदित हो कि पट्टी भलुआं नहर पुल के समीप स्थित पट्टी भलुआं के मंंजूर आलम की एम बाबा एलम्यूनियम फ्रेब्रिकेटर वर्क्स शॉप नामक दुकान के शटर का ताला तोड़कर व काटकर अज्ञात चोरों ने एक जेनरेटर, दो कटर, छह ड्रीद मशीन, अलम्यूनियम की पट्टियां, टूल्स सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. पीड़ित दुकानदार मंजूर आलम ने बताया कि रविवार की अहले सुबह शौच आदि ने निकले ग्रामीणों ने जब दुकान का शटर खुला तो उन्हें सूचना दी. बताया जाता है कि दुकान के पूरब स्थित मरघट में ट्रैक्टर लगाकर उसकी ट्रॉली पर चोरी का सारा सामान लादकर आसानी से निकल गये. इस चोरी की घटना की लेकर दुकानदार व ग्रामीण आक्रोशित हो गये व ग्रामीणों व दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. इस मौके पर सीताराम पंडित, शमीम अहमद उर्फ टुन्ना अंसारी, अफसर खान, राजू कुमार, खजांची पंडित, हीरालाल साह, योगेंद्र प्रसाद, नसीम अंसारी, रमाकांत साह, विनोद मांझी, शिव भगत, प्रभु सिंह, श्रीराम कुशवाहा आदि मौजूद थे. घटना की सूचना पाते ही एएसआइ मो सैयद हसन ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे.उन्होंने दुकान व जहां सामान लादा गया था, आदि का जायजा लिया. वहीं पीड़ित दुकानदार मंजूर आलम ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…