Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार में नसबंदी कराने आई महिला की ऑपरेशन के दौरान काट दी आंत

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले का सदर अस्पताल प्रशासन आये दिन किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में बंध्याकरण (नसबंदी) ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत कट जाने की खबर को लेकर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इस तरह के चूक से खास कर बंध्याकरण करवाने की इच्छुक महिलाओं में चिंता बढ़ सकती है।

बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान हुई चूक

सदर अस्पताल में शुक्रवार को कुल 18 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया, जिसमें शहर के लालदरबाजा निवासी राजेश कुमार पासवान की पत्नी प्रगति देवी का भी बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक द्वारा बताया गया कि प्रगति की चमड़ी मोटी है, स्टीच करने में दिक्कत हो रही है। ऑपरेशन के बाद प्रगति को वार्ड में एडमिट किया गया। रात लगभग 8:30 बजे एक नर्स ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गलती से प्रगति का आंत कट गया है, उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर करना होगा। जिसके बाद प्रगति के परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

चिकित्सक ने बताया आंत नहीं, फ्लैटी ट्यूब कटा था

इस संबंध में जब बंध्याकरण ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक डॉ निर्मला गुप्ता से बात करने की कोशिश की गयी तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जबकि ऑपरेशन के दौरान मौजूद एनेस्थिेटिक डॉ पंकज सागर ने बताया कि आंत के पास दो फ्लैटी ट्यूब होता है। प्रगति के आंत के पास एक ही फ्लैटी ट्यूब पाया गया, जो गलती से कट गयी थी। लेकिन उसे फिर स्टीच कर ठीक कर दिया। घबराने की कोई बात नहीं। फिर भी एहतियातन उसे भागलपुर रेफर किया गया। ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

ऑपरेशन के दौरान एकाध केस में चूक होना कोई बड़ी बात नहीं है। वैसे घबराने वाली कोई बात नहीं है। जो भी चूक हुई, उसमें ससमय सुधार कर लिया गया। महिला को बेहतर ऑब्जर्वेशन के लिए भागलपुर रेफर किया गया।
– रामप्रीत सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026