परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत के धनांव में शुक्रवार को पंचायत राज पदाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण) फेज -2 अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणाें को जागरूक किया गया।
पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत के सभी गांव स्वच्छ और सुंदर हो इसके लिए सभी जनमानस का सहयोग जरूरी है। जो भी गांव से कचरा निकलता है उसकी उचित जगह पर रखकर कचरा का उचित निपटान होना चाहिए, तभी गांव से लेकर पंचायत स्वच्छ होगा और सभी लोग बीमारी से बचेंगे और स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक राजनारायण महतो, कार्यपालक सहायक चित्रांश कुमार सहित पंचायत के मुखिया व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…