दोनों वाहनों को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर स्थित अमवारी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो व सवारी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है। वहीं घटना के बाद दोनों वाहन पर सवार यात्री एवं चालक फरार हो गए। बताया जाता है कि सवारी गाड़ी रघुनाथपुर से सिवान जा रही थी, वहीं बोलेरो किसी शादी समारोह से रघुनाथपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर अमवारी गांव के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाई। सूत्रों के अनुसार दोनों वाहनों पर कुछ लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। गाड़ी नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है।
—
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…