परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुआड़ा पंचायत के भगवानपुर गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके बथान से लगभग 20 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया। मृतक की शिनाख्त गांव के ही तारणी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में हुई। मृतक गुड्डू सिंह बड़हरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीकृष्ण सिंह का रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुड्डू सिंह अपनी पत्नी मीरा देवी एवं पुत्र प्रियांशु कुमार के साथ एक पखवारा पूर्व अपने पुत्र का नामांकन कराने के लिए भोपाल गया हुआ था और भोपाल में अपनी पत्नी और पुत्र को छोड़ अचानक किसी काम से एक सप्ताह पूर्व वहां से घर के लिए चला लेकिन वह घर पर नहीं पहुंचा। इस बात की जानकारी जब उसकी पत्नी मीरा देवी ने भगवानपुर गांव में अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…