Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पटना में लाठीचार्ज के विरोध में सवर्ण संघ ने किया पुतला दहन

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल में सवर्ण संघ के सदस्यों ने पटना में प्रदर्शन कर रहे सवर्णों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन शहर के जेपी चौक पर अरविंद किशोर के नेतृत्व में किया। जबकि महाराजगंज के राजेंद्र चौक पर नीतीश कुमार हाय हाय के नारों के साथ घंटो विरोध प्रदर्शन के दौरान मांझी बरौली पथ पूरी तरह से बाधित रहा। इस मौके पर सत्येंद्र पांडेय ने कहा की सवर्णों की आवाज को सीएम नीतीश कुमार दबाने की काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एससी व एसटी एक्ट एक काला कानून है। जिसको सवर्ण समाज के लोग अपनाने को तैयार नहीं हैं। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद किशोर ने कहा कि मांगों को लेकर पटना में सवर्ण समाज द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया जा रहा था तभी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाईं गई, इसमें बहुत सारे सवर्ण कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर अशोक सिंह, अनू बाबा, मोहित सिंह, जितेंद्र तिवारी, मनोज सिंह, विवेक सिंह, संकेत कुमार सिंह, विशाल सिंह, अरविंद सिंह,प्रिंस सिंह, टुकटुक सिंह समेत अन्य सवर्ण संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026