बड़हरिया: सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया- तरवारा मुख्य मार्ग स्थित अरबाब आइटीआइ के समीप शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बड़हरिया निवासी सुनरमती देवी, पकड़ी सुल्तान निवासी अरुण वर्मा एवं भीमपुर निवासी मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पकड़ी सुल्तान निवासी अरुण वर्मा बाइक से बड़हरिया अपनी दुकान जा रहे तथा भीमपुर निवासी मुन्ना अंसारी अपनी बाइक से गोपालगंज की ओर जा रहे थे तभी बड़हरिया-तरवारा मुख्य पथ पर अरबाब आइटीआइ के समीप अचानक एक ट्रैक्टर किसी अन्य वाहन से ओवरटेक करने के दौरान इन दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दोनों बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गए।

इस घटना में अरुण वर्मा, मुन्ना अंसारी एवं बड़हरिया की सुनरमती देवी घायल हो गई। वहीं इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही एएसआइ अशोक गहलोत घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि मुन्ना अंसारी को हल्की चोट लगी है जबकि अरुण वर्मा व सुनरमती देवी की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024