आंदर: खिलाड़ियों के बीच जर्सी, बूट व फुटबॉल का वितरण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के गहिलापुर स्थित रामकृष्ण उच्च सह इंटर कालेज के खेल परिसर में शनिवार को रानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सह शिक्षक तेजप्रताप सिंह की देखरेख में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहसरांव निवासी समाजसेवी कुंजबिहारी सिंह द्वारा रानी रानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में फुटबाल खेलने वाले युवक-युवतियों के बीच जर्सी, बूट व फुटबाल का वितरण किया गया।

इस दौरान कुंजबिहारी सिंह ने बताया 25 जर्सी सेट, छह बूट व पांच फुटबाल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आप जैसे होनहार युवा व युवती खिलाड़ियों के बीच मुझे जर्सी बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आप सभी पूरी जिम्मेदारी व लग्न से लगातार खेल के प्रति अपने मंजिल को हासिल कर प्रखंड, जिला व देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, अनिल प्रसाद, शिक्षक आशुतोष रंजन, सतीश पाठक, विनोद भगत, फतेह बहादुर सिंह, शारदानंद यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026