नौतन

तेज बारिश और ओले पड़ने से खेतों में लगी गेहूं की फसल बर्बाद

मौसम ने तोड़ी किसानों की कमर

परवेज अख्तर/सीवान :- नौतन में रविवार सुबह तेज आंधी एवं ओलावृष्टि ने खेतों में लगी गेहूं एवं अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंचाने के साथ गेहूं की कटनी एवं दवनी पर भी ब्रेक लगा दिया है । बता दें कि आज रविवार सुबह 4 बजे से दो घंटो तक लगातार बारिश ने सभी तरह की फसल के नुकसान के अलावा सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है । इन दिनों की बारिश के बाद अन्नदाताओं के माथे पर सिकन बढ़ गया है । तूफानी हवाओं के चलने के आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

असमय बारिश होने से गेहूं की कटनी का कार्य बाधित हो गया है । रविवार को तेज हवा व गरज के साथ हुई, बारिश होने से सैकड़ों किसानों का गेहूं का बोझ भींग गया। मौसम के मिजाज को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। आपको बताते चले कि एक तो लॉकडाउन की वजह से पहले से ही किसान काफी हताश व परेशान हैं । इसी बीच हो रही बारिश ने किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। किसान किसी तरह जल्दी-जल्दी फसल की कटाई करने की तैयारी में लगे थे कि उसी बीच बेमौसम बारिश ने उनके किए कराए पर पानी फेर दिया ।

गेहूं भीगने से कटनी चार-पांच दिन बाद ही संभव हो पाएगी। गौरतलब है कि नौतन के किसानों को इन दिनों लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पहले सुखाड़ फिर अतिवृष्टि का सामना कर खेती करने वाले किसान अब तेज आंधी और तेज बारिश होने से गेंहू की फसल को काट नहीं पा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026