परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के कई चर्चित प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लगातार आ रहे अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब बड़हरिया में भी राजनीतिक सरगर्मी अपने उरूज पे है।बतादे की प्रमुख पद के चयन के अब दो साल पूरा होने पर जिले के कई प्रखंडों में लगातार यह फैसले देखने को मिल रहे है।जिले की चर्चाओं की मानें तो बड़हरिया प्रखंड जिले का एक नमूना प्रखंड माना जाता है। बड़हरिया में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अंदर ही अंदर एक बहुत बड़ी मिशिनीयरिंग लगी हुई है जो अंदर ही अंदर राजनितिक चहल कदमी बढ़ाने को लेकर कोई कसर नही छोड़ रही है। अब देखना है की मिशिनीयरिंग कहाँ तक कारगर होती है यह तो गर्भ की बात है। हालांकि बड़हरिया प्रखंड इलाकों में अविश्वास प्रस्ताव की कही भी चर्चा नही हो रही है लेकिन अधिकांश बीडीसी सदस्य एक समूह बनाकर चाय के चुस्की के साथ रात दिन एक किये है।उनकी यह मंशा है की जिले के अन्य प्रखंडों की तरह इस प्रखंड में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया जाये।बतादें की बड़हरिया के प्रखंड प्रमुख के पद पर सुबुक तारा खातून काबिज है। जो जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी उनके नाते में भैसुर लगेंगें।बतादें की बड़हरिया प्रखंड में बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या 41 है लेकिन वर्तमान में 40 सदस्य हैं। कारण कोईरीगांवा पंचायत के बीडीसी सदस्य के निधन के बाद यह सीट रिक्त है जहाँ पे रविवार को चुनाव होना सुनिश्चित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…