Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

…और जनती के जारल जईतु आग के दहेज में

हत्या है या आत्महत्या पुलिस कर रही है तफसिस

घटना : जामो बाजार थाना के नौतन गाँव की

परवेज़ अख्तर/सीवान:- “जनती के जारल जैईतु आग के दहेज में पाप नाही करती हो बेटी ससुरा में भेज के “यह उक्त पंक्ति शनिवार को सारण जिले से आये संतोष कुमार सिंह के परिजनों के जुबान से सुनने को मिली।जहाँ उसकी लाड़ली को दहेज के दरिंदों ने दहेज की खातिर बलि चढ़ा दी। और घटना को अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य घर छोड़ फरार हो गए।जिले के जामो बाजार थाना इलाका के नौतन गांव में दहेज के दरिंदो ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी।हालांकि पुलिस इस घटना को लेकर दो तरह से तफसिस शुरू कर दी है।मृतका की पहचान गोल्डी कुमारी पति हिमांशु कुमार सिंह के रूप में पुलिस ने की है।बतादें की मृतका सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गलीमापुर निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री थी। जिसकी शादी बिगत 24 फरवरी 2018 को जामो बाजार थाना क्षेत्र के नौतन गांव के मुख्तार सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार सिंह के साथ हुई थी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि आगे की कारवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में की जायेगी।हालांकि इस घटना को लेकर मृतका के मायके वालों के द्वारा दहेज की मांग पूरी नही होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक नामजद प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई है।पुलिस गिरफ्त के डर से दर्ज काण्ड के सभी आरोपित घर छोड़ फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024