परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डाक कर्मी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए बड़हरिया उप डाकघर में गुरुवार को ताला जड़ दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। सभी डाक कर्मी केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। डाक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से डाक संबंधी सभी कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गया। अपनी मांगों से संबंधित डाक कर्मी हड़ताल में हरदिया, सदरपुर, बहादुरपुर बाजार, भीमपुर, भलुआ, कोइरीगावां,माधोपुर, तेतहली और महम्मदपुर सहित सभी शाखाओं के कर्मी हड़ताल में शामिल थे। गुरुवार को सुबह कार्यालय खुलते ही सभी कर्मी हड़ताल के संकेत में उप डाकघर में तालाबंदी करके केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। इस अवसर पर डाक कर्मी शमशेर अहमद, बहादुर सिंह, विनय कुमार वर्मा, उपेंद्र मिश्र, महेश प्रसाद यादव, मदन मोहन सिंह, हरि नारायण सिंह, अजीत कुमार, प्रतीक कुमार सहित सभी डाक कर्मी एवं डाकपाल हड़ताल में शामिल थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…