Siwan News

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में दिव्यांगों के छूटे पसीने

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगे शिविर में भारी कुव्यवस्था सामने आई।कुव्यवस्था इस कदर इस थी कि दिव्यांगों को भी प्रमाणपत्र बनवाने में पसीने छूट गए। सैकड़ों की संख्या में अपने परिजनों के साथ दिव्यांग एवं उसके परिजन काफी परेशान दिखे। ग्यासपुर निवासी कबूतरा देवी ने कहा कि लाइन में करीब दो घंटे से खड़ी हूं, लेकिन मेरा नंबर ही नहीं आ रहा। चटेया से आए हरिकिशन यादव ने कहा कि अपने दिव्यांग पोते को लेकर दो घंटे से खड़ा हूं, मेरे पीछे वाले जांच कराकर चले गए, लेकिन मेरा नंबर ही नहीं आ रहा है। दो बजे तक दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए एक सौ आवेदन लिए जा चुके थे। शिविर में दिव्यांगों के जांच के लिए सिवान से आए डॉ. मुक्तिनाथ प्रसाद, डॉ. नागेंद्र शर्मा सहित चार डॉक्टर शामिल थे। वहीं दूसरी ओर पचरुखी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगों की जांच कर उन्हें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। इसका लाभ प्रखंडों के दिव्यांग अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले शिविर में लाभ उठा सकते हैं। शिविर में डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. मुक्तिनाथ सिंह एवं प्रभारी चिकित्सक पचरुखी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। शिविर में दो सौ आवेदन जमा हुए थे जिसमें जांचोंपरांत सौ दिव्यांगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026