बड़हरिया: तिलक समारोह में जा रहे युवक की हादसे में मौत

  • पटना के गांधी मैदान के समीप युवक ने दम तोड़ दिया
  • गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग पर बुधवार की रात लकड़ी दरगाह बाजार के पूरब दो बाइक के आमने-सामने भिडंत में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी अमीर हसन के पुत्र 18 वर्षीय इमाम हुसैन है। वह बाइक से अपने चचेरे भाई आफताब आलम के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार लकड़ी दरगाह के दो युवक नन्दलाल शर्मा का पुत्र धनंजय कुमार व शम्भू चौधरी का पुत्र शत्रुध्न प्रसाद सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गए। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक इमाम हुसैन व आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इमाम हुसैन को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में पटना के गांधी मैदान के समीप युवक ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर लिया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक का पिता विदेश में नौकरी करता हैं।

मां ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

मृतक इमाम हुसैन के मां वहैदा खातून ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर लकड़ी दरगाह के नन्दलाल शर्मा के पुत्र धनंजय कुमार व शम्भू चौधरी के पुत्र धत्रुध्न प्रसाद को आरोपित किया है। मृतक के मां ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि मेरा पुत्र इमाम हुसैन अपने चचरे भाई आफताब के साथ बाइक से तिलक में जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दोनों युवकों ने जोर से ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इलाज के दौरान ले जाने के क्रम में मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मृतक की मां ने आवेदन दिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026