सिवान: बैंक लूट के दूसरे दिन भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

लूट के पूरे रुपए एक ही अपराधी ले जाते दिख रहा है

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के रामराज्य मोड़ के समीप स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक लूटकांड के 36 घंटे बीत गए हैं। बावजूद पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। हालांकि इस कांड से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो लूटकांड के पर्दाफाश को लेकर पहले इस तरह से कांडों से जुड़े कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं सीसीटीबी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया गया कि फुटेज में दिख रहा है कि एक अपराधी लूट के पूरे रुपये अपने साथ लेकर जा रहा है। उसके पीठ पर बैग है जबकि हाथ में झोला है। लूटकांड को अंजाम देने के बाद एक साथ सभी निकलकर आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटकांड में शामिल अपराधियों की उम्र 22 वर्ष से भी कम है। उनमें से कई ने टी शर्ट- पैंट व शर्ट पहन रखा था। फुटेज के अनुसार 10:40 बजे करीब सभी बैंक के मुख्य गेट से निकलते पाए गए हैं।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक लूटकांड पर्दाफाश को लेकर पुलिस लगी हुई है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन जबतक लूट के रुपए रिकवर नहीं हो जाते तबतक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026