बसंतपुर: आपसी विवाद में हुई मारपीट में 12 नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में 27 मई को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने रविवार को थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

इस मामले में बिठूना निवासी शिवनाथ महतो ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 27 मई को भूमि का बंटवारा हो रहा था तभी मेरे पट्टीदार शंभू महतो, विशाल कुमार महतो, इंदु देवी, शांति देवी सहित चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरी पत्नी के गले से मंगलसूत्र तथा मेरे पुत्र के जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए।

वहीं दूसरे पक्ष से शंभू महतो की पत्नी इंदु देवी ने आरोप लगाया है कि सनोज महतो, प्रभु राम महतो, सुदेश महतो सहित आठ लोग मेरे दरवाजे पर हो रही पंचायती में गाली गलौज कर मारपीट करने लगे एवं गले से मंगलसूत्र निकाल लिए। दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026