परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों को आगे बढ़कर इसका लाभ लेने की अपील की।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक किसानों को यूरिया व डीएपी खाद निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को दिया जाएगा। साथ ही किसी भी दुकानदार द्वारा मनमानी करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप प्रमुख प्रभावती देवी, सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू मांझी, सुभाष ठाकुर, हरिश्चंद्र जायसवाल, हरेराम पांडेय, नीतीश कुशवाहा समेत दर्जनों लोग व दुकानदार उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…