परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाने की टीम ने 25 नवंबर की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 133 लीटर शराब बरामद की। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बसांव तख्त गांव स्थित नहर के समीप शराब बिक्री के दौरान 85 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देख शराब तस्कर बसांव निवासी छोटू राम और सीमा मांझी भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस ने बसांव नगरी टोला निवासी रामाश्रय राय घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद की।
पुलिस को देख शराब तस्कर रामाश्रय राय भी भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने मुड़ा निवासी नीरज मांझी के यहां से छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब तस्कर पुलिस के आने के पूर्व फरार हो गया। इसके अलावा पुलिस ने करही खुर्द गांव में छापेमारी कर साहिल कुमार के पास से 20 लीटर देसी व तीन लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। मौके पर साहिल को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार सभी शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…