परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार के देर रात एक महिला ने थाने काे सूचना देकर एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा व दो चाकू बरामद किया। महिला ने उस युवक पर अपने एवं पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उक्त महिला के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली गई है। गिरफ्तार युवक दरौली थाना क्षेत्र के खोर निवासी मनीष यादव है।
स्थानीय लोगों में ऐसा चर्चा है कि युवक पहले भी उस महिला के घर में आता-जाता था। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि रविवार की रात्रि करीब 11 बजे वह युवक महिला के घर आया था तभी उक्त महिला ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उस युवक को गिरफ्तार कर थाना लाई। तलाशी के दौरान उस युवक के पास से एक पिस्टल तथा दो चाकू बरामद किया गया। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को सोमवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…