परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़-सोहिलपट्टी मार्ग पर धरीक्षण बाबा स्थल के समीप शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के क्रम में स्कूटी से गिर कर एएनएम घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल एएनएम की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघरी निवासी पिंटू सिंह की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सुघरी निवासी पिंटू सिंह की पत्नी रूबी कुमारी शुक्रवार की सुबह बैजू बरहोगा पंचायत के सेरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर जा रही थीं। वह जैसे ही खोरीपाकड़-सोहिलपट्टी मार्ग स्थित धरीक्षण बाबा स्थल के समीप पहुंची एक साइकिल सवार सामने आ गया है। उसे बचाने के दौरान वह अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत गिर कर घायल हो गईं। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…