महाराजगंज: स्वतंत्रता सेनानियों के गांव में विकास अवरुद्ध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले का एकमात्र स्वतंत्रता सेनानियों का गांव बंगरा आज भी विकास से कोसों दूर है। ग्रामीणों ने सरकार से गांव को माडल गांव बनाने की मांग की है। ग्रामीण ई. सुगेंद्र सिंह, प्रो. अभय कुमार सिंह, तरुण सिंह, विश्वनाथ यादव, कामेश्वर सिंह, नागेश्वर सिंह, डा. यतींद्र नाथ सिंह, अमरेश कुमार गौतम सहित सैकड़ों लोगों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजकर बंगरा गांव को मुख्य गांव घोषित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव के युवकों ने देश काे आजाद कराने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर अंग्रेजी सिपाहियों से लोहा लिया था।

इस गांव के 32 स्वतंत्रता सेनानी थे। इसमें अभी एक मात्र मुंशी सिंह जीवित हैं। मुंशी सिंह ने बताया कि दो बार मुख्यमंत्री से मिलकर गांव में चहुंमुखी विकास करने तथा गांव को मुख्य गांव घोषित करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आजतक सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके अलावा सांसद, विधायक से भी कहा गया। उनका कनहा है कि हमलोगों का गांव माडल गांव होना चाहिए। यहां अस्पताल, डुप्लेक्स शौचालय, पुस्तकालय, सभी स्वतंत्रता सेनानियों का आदमकद प्रतिमा, गांव स्थित तालाब का जीर्णोद्धार, सड़क, नाली आदि से सुसज्जित होनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026