बसंतपुर: डुगुड़िया बाबा स्थान पर वार्षिक भंडारा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकड़ स्थित डुगुड़िया बाबा समाधि स्थल स्थित उनकी पुण्यतिथि पर 24 घंटे का अष्टयाम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुगुरिया बाबा की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर दूर-दूर से साधु संतों की टोली शामिल थी। इसके पूर्व गुरुवार से यहां 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।

अष्टयाम के समापन के बाद शुक्रवार को रामविवाह व भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया छोटेलाल चौधरी, कैलाशपति शुक्ला आदि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ग्रामीणों के अनुसार डुगुरिया बाबा महान संत थे जो यहां काफी दिनों से रहते थे। उनके शरीर त्यागने के बाद उनकी समाधि बनाई गई थी जहां प्रतिवर्ष उनकी समाधि पर पुण्यतिथि मनाई जाती है तथा अष्टयाम एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026