सिवान नगर थाना के फाइलों में फरार चल रहा मोस्ट वांटेड अपराधी मो.आजाद चढ़ा पुलिस के हत्थे,अधिकारिक पुष्टि नहीं

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान नगर थाने के फाइलों में फरार चल रहा संगीन मामले का एक मोस्ट वांटेड अपराधी मो.आजाद को नगर थाना पुलिस ने दरौली थाने की पुलिस के सहयोग से धर दबोचा है।हालांकि इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि अभी तक पुलिस जगत के कोई आला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नहीं की गई है।की उसकी गिरफ्तारी किस कांड में और कहां से की गई है।खबर लिखे जाने तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका था कि पुलिस ने उसके पास से क्या-क्या बरामद किया है।ऐसा बताया जा रहा है कि नगर थाना की टीम ने एक संगीन कांड में फरार चल रहे वांछित को दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश नगर थाना में अंकित एक मामले में फरार चल रहा था।हालांकि नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नगर थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार की रात स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे दबोचा गया है। पकड़ा गया बदमाश मो.आजाद बताया जाता है।पुलिस द्वारा दबोचने की चर्चाओं का बाजार शुक्रवार को पूरे दिन गर्म रहा। उधर हो रही चर्चा में लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे थे कि आखिर पुलिस टीम ने उसके पास से क्या-क्या बरामद किया है यही अंदाजा नहीं लग पा रहा है।बरामदगी को लेकर चर्चाओं का भी बाजार गर्म था।इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने कुछ भी बताने से इन्कार किया।उनका कहना था कि मेरे थाना में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026