बसंतपुर: कालाजार व डेंगू से बचाव को किया गया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की शाम बीडीओ रज्जन लाल निगम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, आरती कुमारी द्वारा कालाजार छिड़काव तथा डेंगू से बचाव के लिए डोर टू डोर जाकर लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा साफ सफाई और जलजमाव को दूर करने की जानकारी दी गई। कालाजार तथा डेंगू से ग्रसित लोगों को जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजने या लाने को कहा गया।

चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि यहां स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में जांच तथा दवा उपलब्ध कराई जाएगी। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को भी शुरू कर दिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को इसकी पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कराने को कहा गया। इस मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, शैलेश सिंह, एएनएम अंजू कुमारी, फुलमनी ब्राउज, रेणु देवी, पुष्पा कुमारी, रुबी कुमारी, सरफराज अहमद, विभा कुमारी, फूलमाला सिन्हा आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026