दरौली में सरयू ने किया खतरे के निशान को पार, 58 सेमी ऊपर बह रहा पानी

परवेज अख्तर/सिवान: कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा एवं बराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को दरौली में सरयू नदी खतरे के निशान से 58 सेमी. ऊपर बह रही थी। दरौली में सरयू नदी का जल स्तर 61.410 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से .58 मीटर ऊपर बह रही थी। यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। वहीं सिसवन में सरयू नदी खतरे के निशान से .18 सेमी नीचे बह रही हैं। बुधवार की सुबह सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 57.220 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 57.04 निर्धारित किया गया है। इस सरयू नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण ग्यासपुर, तीरबलुआ, बलुआ, खड़ौली, पांडेयपार, मैरीटार, सोनहुला, सोहागरा, श्रीकलपुर, गोहरुआ गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी फसलों को भारी नुकसान की संभावना है। किसानों के समक्ष शौचालय, पीने का पानी, पशुओं के चारा की दिक्कत हो रही है।

लोगों ने बताया कि सरयू के खतरे के निशान पर पानी पहुंचने से करीब डेढ़ सौ परिवार के लोग दियरा से धीरे-धीरे पलायन करना शुरू कर दिए हैं। दियरा से सभी लोग आनाज, कपडे़, पशुओं, कागजात व जरूरी सामान को लेकर वापस लौट रहे हैं। उनका कहना है कि दियरा में जबतक निचले इलाकों में पानी नहीं गया था तब तक वहां रहना सुरक्षित था। ग्रामीणों ने आरोप लगया किआज तक जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझा है। मौके पर बलराम राजभर, रामकिशुन, फुलेना, ललन, जवाहिर, मुन्ना, सीताराम, नंदजी, शारदा, धनेश्वर, रामचीज, प्रभु, वीरबहादुर, भीम आदि मौजूद थे। वहीं बाढ़ विभाग के एसडीओ चंद्रमोहन झा ने बताया कि सरयू और गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से इस तरह के हालत उत्पन्न हुए हैं। दशहरा के बाद ऐसी स्थिति बहुत ही कम होती है। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि गोगरा तटबंध का निरीक्षण किया स्थिति काफी नियंत्रण में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026