बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम शनिवार को बभनौली स्थित सरेयां श्रीकांत पंचायत भवन में चल रहे आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास मित्र राधिका कुमारी, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह, कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह, लेखापाल अशोक कुमार, नोडल पदाधिकारी गौतम कुमार अनुपस्थित पाए गए। बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। शेष कर्मी अपने ड्यूटी पर थे। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्रीय कर्मियों की लापरवाही से कार्य बाधित होती है।
निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीणों से कार्य में हो रही परेशानी एवं सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर ही प्रखंड के सभी कार्यों के लिए मिल रही सुविधा की जानकारी देते हुए कुछ कर्मियों को समय से नहीं आने की शिकायत भी की। बीडीओ ने कहा कि सरकार सारी सुविधा पंचायत भवन पर ही उपलब्ध करा रही है, इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…