परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में शनिवार को एमओ नेसार अहमद की अध्यक्षता में डीलर संघ की बैठक हुई। बैठक में एमओ ने डीलरों को सभी उपभोक्ताओं की आधार से सीडिंग कराने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से वैसे राशन कार्ड इसमें आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है वह स्वतः रद हो जाएगा।
राशन दुकान के ऐसे उपभोक्ता जिनकी आधार सीडिंग नहीं हुई है, वह अपने जन वितरण प्रणाली दुकानदार के पास जाकर निर्धारित समयावधि के अंदर आधार सीडिंग करा लें। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में आधार सीडिंग कराने का अंतिम मौका खाद्य आपूर्ति विभाग ने 30 जून तक का समय दिया है। बैठक में डीलर राणा प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अनिल प्रसाद, सुरेश राम, लाल बहादुर दास, मनन रजक, प्रभावती देवी, संध्या देवी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…