परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पंचायत में गुरुवार को बीडीओ रज्जन लाल निगम ने कई योजनाओं की जांच की। बीडीओ ने वार्ड दो में नलजल योजना को 15 वां एवं 6 वीं वित्त आयोग से रुपये देकर 15 दिनों में शुरू करने का निर्देश मुखिया को दिया। इसके बाद उन्होंने कचरा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया कि सभी पंचायत के परिवारों में डस्टबिन का वितरण नहीं किया गया है, साथ ही कचरा का घर-घर से उठाव नहीं किया जा रहा है। इस पर बीडीओ ने मुखिया, पंचायत सचिव, सुपरवाइजर तथा स्वच्छताग्राही को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में डस्टबिन का वितरण शत-प्रतिशत करें तथा घर-घर कचरा उठाव भी सुनिश्चित करें। मौके पर जेई मुकेश कुमार, संजीव सिंह, अजय कुमार अजय, पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह, हरेराम कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…