हसनपुरा: कचरा प्रबंधन केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के उसरही चिमनी भट्ठा के समीप सरकारी जमीन पर गुरुवार को विधायक व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह, सीओ प्रभात कुमार, पीओ अरविंद कुमार दास,प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार व मुखिया मुर्शीद खान आदि ने कचरा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने कचरा एकत्रित करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार जब जनता के लिए इतना कुछ कर रही है तो आम जनता का भी कुछ दायित्व बनता है। कचरा जहां भी बिखरा हुआ मिले सभी को एक जगह जमा करें इस जमा कचरा का प्रोसेसिंग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। सीओ ने कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके।

डस्टबिन में ही कचरा एकत्रित करें ताकि स्वच्छता कर्मी उसे उठा सकें। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं जो सीधे नहीं दिखता हैं। समन्यवक ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपने घर के आगे और गांव को स्वच्छ रखें, सभी लोग घरों के आगे लगे डस्टबिन का ही प्रयोग करें। हमें कचरे को यत्र-तत्र फेंकने की आदत छोड़नी पड़ेगी। वहीं लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत रजनपुरा में कुल 31 लोगों को रोजगार मिला है। मौके पर शैलेश कुमार सिंह, पंचायत सचिव सुमन प्रसाद, पीआरएस राजमंगल मांझी, मुखिया प्रभुनाथ यादव, विकास पांडेय, कलीम खां, हसनैन खान, मिरैन खान, वीरेंद्र सिंह, देवानंद गिरि, बृजनंदन सिंह, मुन्ना सिंह, हरिशंकर यादव, अमित सिंह, अमोद दुबे, रविप्रकाश सिन्हा, देवेंद्र मिश्र, अवधबिहारी मिश्र,अकबर खान, अलाउद्दीन खान, सरदार खान आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026