परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला के समीप एनएच 227 ए पर बुधवार की देर शाम स्कार्पियो पलटने से उसमें सवार बसांव पंचायत के पूर्व मुखिया समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में बसांव निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र सह बसांव पंचायत के पूर्व मुखिया संचय भारद्वाज, सुदर्शन सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार एवं चंदशेखर सिंह के पुत्र किट्टू कुमार शामिल हैं।
बताया जाता है कि पूर्व मुखिया संचय भारद्वाज तीन लोगों के साथ स्कार्पियों में सवार होकर सिवान से अपने घर लौट रहे थे तभी शहरकोला के समीप सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही पिकअप सामने आ गई। इस दौरान उससे बचने के क्रम में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, इससे स्कार्पियों में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने संचय भारद्वाज एवं बिट्टू कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…